रिक्रूट सिपाही ने लगाई फांसी,मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 20, 2021

रिक्रूट सिपाही ने लगाई फांसी,मचा हड़कम्प

फिरोजाबाद पुलिस लाइन के मेस में एक रिक्रूट सिपाही ने शुक्रवार को फांसी लगा ली। जिसे इलाज के लिए साथी  सिपाही  ट्रामा सेंटर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि बागपत जिले के सिंघावली गांव निवासी हरीश कुमार 25 वर्ष पिछले 3 माह से पुलिस लाइन में सिपाही की ट्रेनिंग ले रहा था और मेस इंचार्ज भी था। मेस में दोपहर का खाना तैयार हो रहा था तभी मेस हाल का दरवाजा बंद कर साल का फंदा बनाकर वह पंखे के कुंडे लटक गया। सूचना मिलने के बाद एसएसपी, एसपी देहात, एसपी सिटी, सीओ सिटी सहित भारी संख्या में अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।बताया गया कि उस समय सिपाही किसी युवती से वीडियो काल पर था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad