प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से हो रही मनमानी धन उगाही-नीतू सिंह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 26, 2021

प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों से हो रही मनमानी धन उगाही-नीतू सिंह

           

चन्दौली: नियामताबाद,ग्राम्या संस्थान एवं ऑक्सफैम के संयुक्त तत्वावधान में मरीजों के अधिकार को लेकर आज  PHC नियामताबाद में आशा, आशा संगिनी,एएनएम, AWW, BPM, स्टाफ़नर्स के साथ संयुक्त बैठक की गई। जिसमें संस्थान की कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मरीजों का अधिकार कानून बनाया गया है सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों के लिए लेकिन उसका पालन नही हो रहा है,इस कानून के बारे में किसी को जानकारी ही नही है। प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मनमाने तरीके से धन उगाही की जा रही है  एवं मरीजों को उचित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं मरीजों के कुछ अधिकार दिए गए हैं जिसका पालन नहीं हो रहा है जो मरीजों के अधिकार का खुला उल्लंघन है। आगे ग्राम्या संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेन्द्र ने बताया कि इस विषय पर गांव में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है एवं स्टाफ के साथ भी बैठकें की जा रही हैं ताकि मरीजों के अधिकार सुनिश्चित हो सके एवं उनको बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो सके।ग्राम्या संस्थान की सचिव बिंदु सिंह ने मरीजों के अधिकार के साथ उनके कर्तब्यों की भी बात कही। उन्होंने कहा कि मरीजों के अधिकार को लेकर समुदाय स्तर व सेवाप्रदाता स्तर पर काम करने की जरूरत है तभी सबको बेहरत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। सुमन, चंदा, मुन्नी, किरन, सुनीता,आशा, माधुरी, बिंदु,विजेता, रेखा, प्रीति, प्रमिला, रीना सहित  कुल 38 लोगों ने भाग लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad