महिला कांस्टेबलों की तबीयत बिगड़ी,मचा हड़कम्प - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 6, 2021

महिला कांस्टेबलों की तबीयत बिगड़ी,मचा हड़कम्प

               

अयोध्या में आठ महिला कांस्टेबलों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कम्प मच गया।सभी महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि मार्ग के ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात थी।बेचैनी तथा मुर्छा आने के लक्षण के बाद इन्हें अयोध्या के श्री राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इन सभी महिला आरक्षियों को शुक्रवार को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी। बताया गया कि कल डीआईजी सहित जिले भर के पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई गई थी, अन्य सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी पूरी तरह से स्वस्थ हैं सिर्फ इन्ही 8 महिला पुलिस कर्मियों की  तबीयत खराब हुई है। इधर हॉस्पिटल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ.उजैर अहमद अंसारी ने कहा है कि सभी के लक्षण सामान्य है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad