व्यापारी की गोली मारकर हत्या,परिजनों में मचा कोहराम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 9, 2021

व्यापारी की गोली मारकर हत्या,परिजनों में मचा कोहराम

             

मेरठ जिले के दौराला में एनएच 58 हाईवे पर बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूत्रों के अनुसार मिली खबर में बताया गया कि मवीमीरा गांव निवासी शाहनवाज 30 वर्ष बैंड बाजे वालों की ड्रेस बनाने का काम करता था, शाहनवाज बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने सामने से गोली मार दी जिससे शाहनवाज की मौत हो गई। पुलिस मामले को गंभीरता से ले कर जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad