पूर्व राज्य मंत्री ने पूर्व प्रधान के निधन पर जताया शोक,दी श्रद्धांजलि - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 11, 2026

पूर्व राज्य मंत्री ने पूर्व प्रधान के निधन पर जताया शोक,दी श्रद्धांजलि

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के कृष्णदत्तपुर मूंगवार गांव के पूर्व प्रधान लल्लू यादव उम्र 74 वर्ष के निधन होने की सूचना मिलने पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचकर परिवार वालों को ढ़ाढस बधाया और शोक व्यक्त करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।लल्लू यादव 1995 से सक्रियता के साथ पंचायत चुनाव की शुरुआत की वे 2000 से 2005 तक ग्राम प्रधान के पद पर रहे, उसके उपरांत 2005 से 2010 तक उनकी पत्नी तज्जी देवी ग्राम प्रधान रही फिर उसके बाद पिछले 12 वर्षों से आज तक वर्तमान में उनकी बहू कृष्णावती देवी पत्नी श्री प्रकाश यादव ग्राम प्रधान हैं। लल्लू यादव की हार्ट अटैक के कारण हेरिटेज हास्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया।जिनकी अंत्येष्टि बड़े पुत्र सुबाष यादव ने किया।निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान आराजी लाइन ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल,रामसिंह यादव, राम प्रकाश मास्टर,अमलेश पटेल, चंद्रजीत यादव, गुड्डू पटेल, संजय यादव, संतोष यादव, कल्पनाथ राजभर,घूरे प्रधान, मनोज वर्मा, संदीप जायसवाल, कृष्ण मोहन,रामबाबू ,रमाशंकर यादव, रामसुंदर यादव, कृष्णमोहन सिंह,अशोक पटेल इत्यादि ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad