मगरौर पुल के पास से गांजे के साथ एक गिरफ्तार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 7, 2021

मगरौर पुल के पास से गांजे के साथ एक गिरफ्तार

चंदौली जिले की चकिया पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र के मगरौर पुल के पास से एक व्यक्ति को  गिरफ्तार कर उसके पास से लगभग 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस ने गाजे के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बृजेश कुमार जायसवाल निवासी ग्राम बरहुआ थाना चकिया बताया है। पकड़े गए अभियुक्त को थाने लाने के बाद पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 37/ 2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया है और अगली कार्रवाई में व्यस्त है।गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल तथा मुख्य आरक्षी संतोष राय शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad