पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने थामा इस पार्टी हाथ,भाजपा पर बरसे - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 13, 2021

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने थामा इस पार्टी हाथ,भाजपा पर बरसे

कोलकाता पूर्व केन्द्रीय मंत्री  यशवंत सिन्हा ने शनिवार को कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दफ्तर पर पहुंच कर पार्टी का झंडा थाम लिया।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में विधिवत पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।टीएमसी में उनके जाने से एक बार फिर पश्चिम बंगाल में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है।उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी के समय में भाजपा आम सहमति पर भरोसा करती थी परन्तु इस समय की सरकार ऐसा नहीं कर पा रही है।उन्होंने कहा कि देश आज अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है।बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई सरकार में वित्त मंत्री रह चुके है यशवंत सिन्हा।



1 comment:

  1. यशवंत जी , अपने शेष मित्रो को क्यों छोड़ दिये जो दगे कारतूस है,उनको भी पार्टी कि सदस्यता दिलवा देते

    ReplyDelete



Post Bottom Ad