रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़-चंदौली स्थानीय विकास खंड के सभागार में मंगलवार को उप जिलाधिकारी डॉक्टर अतुल गुप्ता के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर कुल लगभग 15 फरियादियों ने अपनी फरियाद लगायी।जिनमें सिर्फ एक समस्या का समाधान हो सका। हालांकि पहले से तय समय के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर फरियादियों का आना शुरू हो गया।एक-एक कर 15 फरियादियों ने अपनी फरियाद लगाई।इस दौरान उप जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को बारी- बारी से सुन कर सम्बंधित विभागों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से 01 सप्ताह के भीतर निस्तारण करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में सबसे अधिक प्रार्थना पत्र पंचायती राज विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग व थाने से संबंधित पड़े थे।समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार तहसीलदार लालता प्रसाद,खण्ड विकास अधिकारी सुदामा सिंह यादव, थानाध्यक्ष नौगढ़ रामउजागीर,थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज, एबीएसए अरविंद यादव ,सहित स्वास्थ्य, विद्युत विभाग, वन विभाग,बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग,राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment