कोरोना से बचने एवं निरोग रहने हेतु प्रबोधिनी फाउण्डेशन का गिलोय वितरण अभियान अनवरत जारी
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया प्रबोधिनी फाउण्डेशन के महासचिव विनय शंकर राय "मुन्ना" के नेतृत्व मे सीओ भेलुपूर कार्यालय ,पत्रकार बन्धुओ , चिकित्साकर्मियो सहित सैकडो लोगो को प्रतिरोधक क्षमता बढाकर कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने हेतु निरोग रहने के लिए गिलोय का वितरण किया गया । विनय राय ने कहा कि प्रबोधिनी फाउण्डेशन स्वस्थ समाज एवं स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना से अनवरत स्वस्थ रहने हेतु अभियान चला रही है, राय ने कहा कि आज आमजनमानस के अन्दर भय का माहौल है आज जरूरत है कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुये लोगो को सम्बल प्रदान करने की, आज भय के कारण मानवता और इन्शानियत के ताने बाने मे दरार पड रही है जिससे लोग असहाय महसूस कर रहे है। प्रबोधिनी फाऊण्डेशन के स्वयंसेवक लगातार नीम के पेड से गिलोय उतारकर , उसका बण्डल बनाकर वितरित करके, गिलोय के काढे का सेवन की विधि बता रहे है तथा स्वास्थ रहते हुये कोरोना महामारी से बचने हेतु जागरूकता अभियान को गम्भीरता से चला रहे है। गिलोय सेवन के प्रति लोगो मे बढी चेतना एवं अभियान के आम जन की सराहना से प्रबोधिनी फाउण्डेशन के स्वयंसेवक राहुल सिह , समीर सिह "विशाल",अभय मिश्रा,प्रेम सिह के अन्दर सेवा भाव की प्रतिबद्धता और प्रबल हो रही है।

No comments:
Post a Comment