महाराष्ट्र दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर अपने सहकर्मी महिला पुलिस के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि केस महिला पुलिस की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिसमें उसने एक सहायक पुलिस निरीक्षक पर बलात्कार और ठगी का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार मिली खबर से ज्ञात हुआ कि महिला ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर सहायक पुलिस निरीक्षक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी की बात से मुकर गया। महिला दक्षिण मुंबई के एक थाने में कार्यरत है हालांकि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376 और 420 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों में केस दर्ज किया है।
Post Top Ad
Monday, April 19, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment