दर्दनाक हादसा तीन दोस्तों की मौत,तीन गम्भीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 19, 2021

दर्दनाक हादसा तीन दोस्तों की मौत,तीन गम्भीर

                  

हरियाणा के कैथल में आज सुबह दो गाड़ियों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक मिली खबर से मालूम हुआ कि कैथल के सिरसा ब्रांच के पास यह घटना हुई है। बताया गया कि एक गाड़ी रोड पर एंट्री कर रही थी उसी वक्त दूसरी गाड़ी अचानक सामने आ गई जिससे गाड़ी असंतुलित हो गई और पलट गई। दुर्घटना के शिकार हुए लोग आपस में एक दूसरे को जानने वाले बताए गए हैं और भनभोरी मेले में जा रहे थे। सभी मृतक कलायत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad