भाजपा शुरू करेगी उ०प्र०के हर जिले में 'हेल्प डेस्क' - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 20, 2021

भाजपा शुरू करेगी उ०प्र०के हर जिले में 'हेल्प डेस्क'

लखनऊ कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भाजपा आमजन को चिकित्सा सहित अन्य सहायता मुहैया कराने के लिए पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर 'हेल्प डेस्क' शुरू करेगी।बताया गया कि प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला प्रदेश स्तर पर हेल्प डेस्क के समन्वय का कार्य करेंगे।सूत्रों ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष,चिकित्सा प्रकोष्ठ का पदाधिकारी एवं पार्टी के पदाधिकारी स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों, मंत्री से समन्वय स्थापित कर आमजन की मदद करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना संकट से निपटने के लिए टेस्ट,ट्रैक और ट्रीट का जो मंत्र दिया था उसी आधार पर इस बार भी कोरोना वायरस से जीतने की रणनीति अपनानी होगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad