रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के धनपालपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला पर मंगलवार को धनपालपुर गांव के लोगों की बैठक हुई। बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि सोमवार को धनपालपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान मतदान कर्मियों के द्वारा कहा गया कि प्रधान पद का बैलेट पेपर खत्म हो गया है जिससे मतदाताओं को सिर्फ जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत का बैलट पेपर मतदान के लिए दिया गया था और ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए आशंका व्यक्त किया कि मतदान कर्मियों द्वारा धांधली कर फर्जी वोट डलवाया गया है। जिसका विरोध करने पर ग्रामीणों को मतदान कर्मियों ने पुलिस द्वारा लाठी भाज कर खदेड़वाया गया। जिसकी जानकारी होने पर शाम को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में प्रधान पद का बैलट पेपर मंगवाया गया और फिर मतदान शुरू कराया गया था और मतदान समाप्त होने के बाद बिना प्रत्याशियों की उपस्थिति में मतपेटी को बिना सील किए ही ले जाया गया। ऐसे में मतदान में धांधली होने की आशंका जताया।बैठक में मुख्य रूप से ओमप्रकाश सिंह बबलू, राम आसरे मौर्य, कृपाशंकर सिंह, छोटेलाल,दसमी,कैलाश मौर्य सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment