मुलायम,रामगोपाल व अखिलेश पंचायत मतदान से हुए दूर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 19, 2021

मुलायम,रामगोपाल व अखिलेश पंचायत मतदान से हुए दूर

                               फाइल फोटो

इटावा में कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान चल रहा है लेकिन खुद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनके पिता मुलायम सिंह यादव और पार्टी के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सैफई नहीं पहुंच रहे है। सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की विभिषिका के कारण अपने मताधिकार का प्रयोग करने यह लोग सैफई नहीं पहुंच रहे हैं हालांकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के महासचिव आदित्य यादव पत्नी राजलक्ष्मी के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।बताया गया कि सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्र बनाया गया है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad