डीएम एसपी ने चौपाल लगा एवं भ्रमण कर दिए आवश्यक निर्देश
चन्दौली जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी संजीव सिंह व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा थाना धीना का औचक निरीक्षण कर पंचायत चुनाव के दृष्टिगत की गयी तैयारियों का जायजा लिया गया तथा महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना प्रभारी सहित सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए, तत्पश्चात थाना धीना अन्तर्गत विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर ग्रामों में जन चौपाल लगा एवं भ्रमण कर उपस्थित लोगों से अपील करते हुये मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा बिना किसी भय व लालच के निष्पक्ष मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा निर्देशित किया गया कि पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों पर जिला प्रशासन की नजर है । चुनाव के दौरान उपद्रव करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया । पंचायत चुनाव को लेकर, सोशल मीडिया में या स्थानीय क्षेत्र में कहीं कोई समस्या आये तो तत्काल थाने को सूचित करें, ताकि समय रहते हुये समस्या का समाधान किया जा सके। लोगों से कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु जारी निर्देशों नियमों का पालन करने तथा जरूरी काम होने पर ही मास्क अनिवार्य रूप से लगाकर घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी जा रही और बताया जा रहा कि बिना मास्क के पहली बार में 1000 वह दूसरी बार 10,000रू0 का चालान हो रहा। रात्रि कर्फ़्यू का पालन करें, अपना व अपनों का ख्याल रखें।

No comments:
Post a Comment