बस पलटी तीन मजदूरों की मौत,सात अन्य घायल - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 20, 2021

बस पलटी तीन मजदूरों की मौत,सात अन्य घायल

                 

मध्यप्रदेश ग्वालियर के झोरासी घाटी के समीप एक बस अनियंत्रित होकर पलट गयी,जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि सात लोग घायल बताये जा रहे हैं।बताया गया कि बस में श्रमिक सवार थे।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार सभी श्रमिक दिल्ली से कोरोना के बढ़ते  प्रभाव के कारण अपने घर को लौट रहे थे।बस में 100 से अधिक मजदूर यात्री सवार थे।इस मामले पर ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि बस ड्राइवर ने क्षमता से अधिक सवारियां बैठा रखी थी।बताया जाता है कि प्रति सवारी बस चालक ने 700 रूपये वसूले थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad