रिपोर्ट-गोपीनाथ चौबे
बलिया रसडा पुलिस कोतवाली अन्तर्गत ग्राम गोपालपुर के हरिजन बस्ती मे दरवाजे पर खडी बाइक को अराजक तत्वों द्वारा आग लगा कर जलाने का मामला प्रकाश मे आया है। वाकय यह है कि ग्राम गोपालपुर के निवासी एवं रोजगार सेवक नन्द लाल राम "नन्दु' अपनी पैशन प्रो मोटर साइकिल यूपी 60 एडी 6922 को अपने घर के सामने आहते में खडा कर रात को खा पीकर सो गये थे। रात को किसी समय किसी अराजक व्यक्ति ने मोटर साइकिल मे आग लगा दी, जिससे उनकी मोटर साइकिल पूरी तरह से जल गई।भुक्तभोगी ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।

No comments:
Post a Comment