भाजपा उम्मीदवार को मारी गोली,चल रहा इलाज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 19, 2021

भाजपा उम्मीदवार को मारी गोली,चल रहा इलाज

                 

पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनाव के दौरान मारपीट हिंसा तथा आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में रविवार को मालदा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार गोपाल चंद्र साहा को चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर गोली मार दी गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया कि गोपाल चंद्र साहा मालदा के शाहपुर इलाके में प्रचार कर रहे थे उनके गले में गोली लगी बताई जा रही है। इससे पहले शनिवार को भाजपा की उम्मीदवार प्रिया साहा के काफिले पर हमला हुआ, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी उपद्रवियों ने मेरे काफिले पर हमला किया। इधर बीजेपी नेता और नंदीग्राम के उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने भी इन घटनाओं की निंदा की है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad