पंचायत चुनाव खत्म होते ही चट्टी- चौराहों पर जीत की चल रही आंकड़ेबाजी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 29, 2021

पंचायत चुनाव खत्म होते ही चट्टी- चौराहों पर जीत की चल रही आंकड़ेबाजी

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव 

नौगढ़ चन्दौली पंचायत चुनाव का मतदान खत्म होने के बाद से ही प्रत्याशी और उनके समर्थक चट्टी-चौराहों पर जीत का आंकड़ा निकालते नजर आ रहे हैं। कोई जातिगत आधार पर तो कोई अपनी काम के बदौलत तो कोई अपने सेटिंग-गेटिंग के जरिए।किसका वोट मिला होगा, कौन दे सकता है, किसने नहीं दिया आदि चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। कई प्रत्याशियों के घर पर ही सुबह-सुबह पंचायत चुनाव की समीक्षा होने लग रही है। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे या बनने का सपना लिए लोग कई साल से तैयारी कर रहे थे। पिछले चुनाव में कम मत से हारे प्रत्याशी इस बार जीत पक्की मानकर चुनाव मैदान में थे तो कई नए चेहरे भी चुनाव लड़ रहे थे। जीतने के लिए किसी प्रत्याशी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वे धन, बल और अपने संबंधों का हवाला देते हुए मतदाताओं से वोट मांग रहे थे। कई दिनों से अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए दिन-रात प्रत्याशी मेहनत कर रहे थे। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने के बाद भी प्रत्याशी और समर्थक बिना डरे मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क कर रहे थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad