नई दिल्ली भाजपा-नीत केन्द्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर एक लाख गांवों में कोविड-19 से बचाव व राहत अभियान चलाने की योजना तैयार की है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि कोविड-19 के मद्देनजर पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर किसी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं करेगी बल्कि संकट के इस घड़ी में पार्टी लोगों की सेवा करेगी।इस दौरान सभी कोरोना नियमों का पालन करते हुए केंद्रीय मंत्री,सांसद व विधायक कम से कम दो गांवों का दौरा करेंगे।पार्टी के तरफ से तय किये गए कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि नड्डा ने साफ शब्दों में कहा है कि सातवीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों के कंधा कंधा मिलाकर काम करेंगे।उन्होंने कहा कि नड्डा जी के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के एक लाख गांवों में कोविड से सम्बंधित राहत व बचाव अभियान चलायेगी,इस दौरान कार्यकर्ता मास्क,सेनिटाइजर और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण करेंगे।
Post Top Ad
Thursday, May 27, 2021
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment