भाजपा नेता से विवाद में नपे दारोगा-सिपाही - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 27, 2021

भाजपा नेता से विवाद में नपे दारोगा-सिपाही

मुजफ्फरनगर जिले में भाजपा नेता और मंडी पुलिस के बीच हुए विवाद में एसएसपी ने आरोपी सिपाही को सस्पेंड करते हुए दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।बताया गया कि वृहस्पतिवार को भाजपा नेता सुनील दर्शन किसी काम से जिला अस्पताल गये हुए थे जहां उनकी स्कूटी गाड़ी से थाने की गाड़ी को साइड लग गया ।इसी मामले को लेकर पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया,आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की जिसको लेकर भाजपा नेता थाने में धरने पर बैठ गये।जिसकी जानकारी मिलते ही पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौके पर आ गये,उधर सुनील दर्शन जमीन पर धरने पर बैठ गये।इस बीच पुलिस अधिकारी उन्हें मनाने में जुटे रहे लेकिन भाजपा नेता आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर अड़े रहे।बाद में बढ़ते गहमागहमी के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने भाजपा नेता से दुव्यर्वहार के आरोपी सिपाही को निलंबित करते हुए दारोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और दोनों के खिलाफ प्रारम्भिक जांच के आदेश दिए तब भाजपा नेता धरने से उठे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad