चन्दौली प्रभारी यातायात मनोज कुमार द्वारा जनपद में पड़ने वाले पड़ाव, मुगलसराय,चकिया और सैयदराजा के बस स्टैंडों का निरीक्षण किया गया और वहां पर बस स्टैंड का संकेतक भी लगवाया गया । जिससे बसें बेतरतीब न खड़ी होकर नियत स्थान पर खड़ी हों। साथ ही साथ वहां लगने वाली बसों के ड्राइवर और कन्डक्टर से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने और सवारियों को पालन करने के लिए उत्साहित करने की हिदायत दी गयी।वहीं कस्बा पीडीडीयू नगर में अभियान चला कर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले ऑटो का व बिना हेलमेट, दोषपूर्ण नंबर प्लेट, दो पहिया पर तीन सवारी आदि के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कुल 165 वाहनों का ई चालान किया गया। जिसमे प्रभारी यातायात के हमराही कांस्टेबल सौरभ ओमप्रकाश, राजय नारायण, धर्मेन्द्र यादव और धीरज मिश्र रहे।
बिना मास्क लगाए दो पहिया, चार पहिया, सवारी गाड़ी को मास्क अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की हिदायत प्रभारी द्वारा दी गयी।

No comments:
Post a Comment