रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली। पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देश पर नक्सल क्षेत्र के चंदौली बिहार के सरहद पर सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रामउजागीर,थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश सरोज, चौकी प्रभारी हरियाबांथ नीरज सिंह पुलिस व पीएसी के जवानों ने नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चकरघट्टा थाना क्षेत्र के काशीपुर, सुखदेवपुर, केसार, मगरही, गहिला, हथिनी के जंगलों पहाड़ों एवं घाटियों और इससे सटे बिहार के सरहद पर सघन कांबिंग करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जंगल से सटे गांव के लोगों को कोविड-19 के तहत जागरूक करते हुए अधिकारियों के द्वारा मेडिसिन किट का वितरण किया गया। अभियान के दौरान जवानों ने आस पास के गांव वालों को सतर्क व सजग रहते हुए सूचनाओं के आदान-प्रदान
हेतु जागरूक करते हुए जानकारी प्राप्त की गई। कहां कि अगर गांव में कोई भी संग्दिध व्यक्ति दिखता है तो इसकी सूचना किसी भी वक्त दें। आप सभी का नाम गुप्त रखा जायेगा। वहीं सीओ श्रुति गुप्ता ने कहा कि नक्सली गतिविधियों के दृष्टिगत यह अभियान चलाया गया है । सघन कांबिंग करते हुए जवानों ने लोगों को जागरुक भी किया। आगे भी यह अभियान चलता रहेगा।


No comments:
Post a Comment