विकास खंड के 46 गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को कराया गया शपथ ग्रहण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

विकास खंड के 46 गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व सदस्यों को कराया गया शपथ ग्रहण

                 

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के 46 ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित  ग्राम प्रधानों तथा ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र  प्रताप सिंह तथा एडीओ पंचायत रविंद्र कुमार सिंह  की देखरेख में शपथ ग्रहण कराया गया। शपथ ग्रहण के दौरान शहावाबाद में मंगला प्रसाद राय इंस्पेक्टर गवर्नमेंट आरटीआई नोडल अधिकारी तथा सिकेट्री संतोष कुमार दुबे तथा मोहनसराय चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यो के साथ ग्राम प्रधान मनीष कुमार जायसवाल को तथा मोहनसराय स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नोडल अधिकारी अक्षय की मौजूदगी में राहुल राम सैकेट्री ने नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ ग्राम प्रधान  मनोज कुमार वर्मा को शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के दौरान आराजी लाइन विकासखंड के मोहनसराय ,बैरवन, शहावाबाद,दरेखु,गौरा, कनेरी,कंठीपुर,मनियारीपुर, कचनार,बढै़नी खुर्द, बभनियाव,बिरसिंहपुर, कचहरिया,भदरासी,मरुई, जयापुर,बिरभानपुर, शहंशाहपुर, धानापुर,पनियारा,नरसड़ा,नियईसीपुर,बांदीपुर, गुरदासपुर,पिलोरी, मेहंदीगंज,खेवसीपुर,नागेपुर, गनेेशपुर,बेरुका,गहरपुर,गौर, जंसा,हरसोस,बेलौड़ी, गंजारी,दयापुर,रूपापुर, डगहरिया,सरौनी,भतसार, दिनदासपुर,बेनीपुर, सजोई,कोरौत,घमहापुर, सहित कुल 46 गांवों में अलग-अलग नोडल अधिकारीयो की मौजूदगी में सैकेट्री द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य तथा ग्राम प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad