प्रथम चरण में 15 गांवों के प्रधानों को दिलाई गयी शपथ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 25, 2021

प्रथम चरण में 15 गांवों के प्रधानों को दिलाई गयी शपथ

                   

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने नौगढ़ ब्लाक में जाकर नहीं बल्कि  अपने-अपने गांवों के पंचायत भवन व स्कूल के हाल में ज़ूम मीट से शपथ लिया। नव-निर्वाचित प्रधानों के साथ सदस्यों ने भी शपथ लिया। नौगढ़ ब्लाक के 43 गांवों में से मात्र 22 गांवों के  प्रधान ही शपथ ले रहे हैं। बाकी गांवों में सदस्यों की संख्या पूरा न होने की वजह से 21 गांवों के प्रधान शपथ लेने से वंचित हो गए। मंगलवार को प्रथम चरण में 15 गांवों के प्रधानों को शपथ दिलाया गया जबकि 7 गांवों के प्रधानों को बुधवार को वर्चुअल के माध्यम से शपथ दिलाया जाएगा। नवनिर्वाचित 14 ग्राम प्रधानों व 139 सदस्यों को सहायक निदेशक मत्स्य विश्वनाथ सिंह के द्वारा नौगढ़ ब्लाक से शपथ दिलाया गया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद सिंह यादव एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र के अलावा पंचायत सचिवों में शिवबली प्रसाद , महेंद्र सिंह मौर्य, गुड्डू प्रसाद, उपेंद्र साहनी, महेंद्र प्रसाद  सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

...............

एडीओ पंचायत (प्रशासक) प्रेमचंद्र ने बताया कि दूसरे चरण में निर्धारित मंगलवार को 7 ग्राम पंचायत मगरही, गोलाबाद, गंगापुर, धनकुंवारी कला, बोदलपुर, बैरगाढ़, चमेरबांध के ग्राम प्रधानों और पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad