कांस्टेबल पर चाकू से हमला,आरोपी फरार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

कांस्टेबल पर चाकू से हमला,आरोपी फरार

                 

मध्यप्रदेश जबलपुर के गढ़ा बजारिया में एक सब्जी व्यापारी ने गढ़ा थाने के एक आरक्षक को चाकू मारकर घायल कर दिया और फरार हो गया।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ज्ञात हुआ कि गुरूवार को कलेक्टर के निर्देश पर कोरोना गाइड लाइन के तहत पुलिस सब्जी विक्रेताओं को एक जगह खड़े होकर सब्जी बेचने से मना कर रही थी।कुछ सब्जी विक्रेता बार बार एक ही जगह खड़े हो कर सब्जी बेच रहे थे,जिस पर ऐसे सब्जी विक्रेताओं का पुलिस ने तराजू छीन लिया।इसी क्रम में जब आरक्षक अजय श्रीवास्तव एक सब्जी विक्रेता की तराजू छीन रहे थे तभी उसने सब्जी काटने वाले चाकू से उन पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी राकेश तिवारी मेडिकल कालेज पहुंचे जहां आरक्षक कि सर्जरी और सोनोग्राफी कराई गयी।आरोपी हामिद उस्मानी की पुलिस तलाश कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad