रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
चन्दौली जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा नौगढ़ सीएचसी केंद्र का निरीक्षण किया गया। संचालित होने वाले कोविड अस्पताल के निरीक्षण के दौरान 50 बेड़ो को तैयार कर सभी प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा नौगढ़ क्षेत्र मुख्यालय से काफी दूर है इसको देखते हुए आक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय। किसी भी दशा में कमी न होने पाए । उन्होंने कहा कि जनपद में ऑक्सीजन एवं कोविड मरीजो के लिए पर्याप्त बेड एवं ऑक्सीजन व दवाईयां उपलब्ध है।उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई व सनिताइजेशन की नियमित रूप से कराए जाने के निर्देश दिये जिलाधिकारी ने यहाँ दवा स्टोर रूम में स्टाक व अन्य व्यवस्थाओ को देखा गया, साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment