रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ चन्दौली जिलाधिकारी संजीव सिंह बुधवार को सायंकाल अचानक साधन सहकारी समिति नौगढ़ पर पहुंचकर गेहूं क्रय केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्देश दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल दर पर गेहूं की खरीद की जाए। किसानों के बैठने के स्थान, पीने के पानी, टेंट आदि का प्रमुखता से ख्याल रखा जाए । डीएम ने इस दौरान बोरा, तौल मशीन, पेयजल आदि व्यवस्था के साथ ही गोदाम के भंडारण की क्षमता के बारे में जानकारी लिया। केंद्र प्रभारी रामअवध ने बताया कि 3000 कुंतल गेहूं भंडारण क्षमता है। इस दौरान रिठिया गांव के जगदंबा सिंह ने बताया कि 15 दिन पहले का टोकन मिला था और तौल करने का आज नंबर आया है। उन्होंने कहा कि केंद्र प्रभारी गांवों में ग्राम प्रधानों से संपर्क करके किसानों के मध्य प्रचार-प्रसार भी कराये।

No comments:
Post a Comment