करेंट से चार की मौत,टेंट की पाइप में उतरा हाईटेंशन करंट - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, May 29, 2021

करेंट से चार की मौत,टेंट की पाइप में उतरा हाईटेंशन करंट

                 

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात आई तेज आंधी की वजह से शादी का पंडाल उड़ गया जिसके वजह से लोहे की पाइप बगल से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की झुलस कर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं,जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी व एसपी ने अस्पताल में पहुंचकर झुलसे  लोगों का हाल जाना और बेहतर इलाज का निर्देश दिया।बताया गया कि कमलापुर इलाके के हनुमानपुर निवासी राजेंद्र की बेटी की शादी विसवां इलाके में तय हुई थी। शुक्रवार को बारात आई इसी दौरान आई तेज आंधी के वजह से यह दुखद घटना हो गई।थाना प्रभारी कमलापुर के मुताबिक घटना में सात लोग झुलसे थे जिसमें छह बाराती है और एक घराती है।घटना में एक घराती और तीन बारातियों की मौत हुई है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad