चित्रकूट जेल में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जेलर और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। बताया गया कि चित्रकूट जिले के रगौली जेल में शुक्रवार को हुए विवाद में एक कैदी ने दो अन्य कैदियों की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में जेल सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में उसे भी मार गिराया। इस घटना में मुकीम काला और मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली की गैंगस्टर अंशुल दीक्षित ने गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों के साथ संक्षिप्त मुठभेड़ में दीक्षित भी मारा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की और कारागार महानिदेशक को तत्काल रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट परिक्षेत्र के. सतनारायण ने कहा कि बंदी के पास जेल में हथियार कहां से आया इस मामले की जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Saturday, May 15, 2021
मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, जेलर और जेल सुपरिटेंडेंट हुए सस्पेंड
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment