कुशीनगर जिले में स्थित एक पेट्रोल पंप पर नेबुआ नौरंगिया थाने के एक दरोगा ने खूब उत्पात मचाया। बताया गया कि दरोगा ने रिवाल्वर लेकर मैनेजर व कर्मचारियों को दौड़ा लिया जिससे वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के साथ ही वहां डीजल पेट्रोल भरवाने आए वाहन मालिकों को भी उसने दौड़ाया। दरोगा की रिवाल्वर लहराते हुए वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, शिकायत पर एडिशनल एसपी ने दरोगा के निलंबन की कार्रवाई की रिपोर्ट एसपी को भेज दी है। पंप कर्मियों ने बताया कि लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप रामायण फिलिंग स्टेशन पर नेबुआ नौरंगिया थाने के दरोगा बिना वर्दी के शराब के नशे में पहुंचे और गाली गलौज करने लगे जब पेट्रोल पंप कर्मियों ने इसका विरोध किया तो दरोगा ने उनके ऊपर रिवाल्वर तान दिया और मैनेजर को दौड़ा लिया, फिर ऑफिस में जाकर भी उत्पात मचाया।आरोप में कहा गया कि दरोगा ने रिवाल्वर की बट से मैनेजर को मारा भी। इस घटना के बाद पंप एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने इसकी जानकारी पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों को दी, घटना के बाद सीओ खड्डा मौके पर पहुंचे तब तक दरोगा भाग चुका था। क्षेत्राधिकारी ने पंप कर्मियों की बातें सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment