चन्दौली नौगढ़ क्षेत्र के जमसोती गांव में आज सुबह एक अजीबोगरीब दृश्य देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। बताया गया कि जमसोती गांव के पहले चकिया नौगढ़ मार्ग पर कैलाश यादव के यहां लगे हैंड पंप का पानी नीले रंग का निकलना शुरू हुआ जिसे देखकर लोगों के मन में तरह-तरह की आशंकाएं उत्पन्न होने लगी और लोग भयभीत हो गए। लोगों ने तुरंत उस नल को चलाना बंद कर दिया और दूर से पानी लाकर अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति की।परिजनों का कहना है कि पानी केरोसिन तेल की तरह दिख रहा है बगैर जांच हुए इसको हम लोग प्रयोग में नहीं ला सकते। परिवार के लोगों ने इस प्रकरण पर स्थानीय प्रशासन सहित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग किया है कि अति शीघ्र पानी की जांच करवाई जाए जिससे यह स्पष्ट हो सके कि पानी के कलर बदलने का कारण क्या है।नल से नीले रंग का पानी निकलना कौतूहल का विषय बना हुआ है और परिजन भयभीत हैं।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment