बदायूं बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के खुलैट गांव में बीते मंगलवार को दो सगे भाइयों में रंजिश को लेकर हुई फायरिंग में ननाखेड़ा निवासी आरिफ उर्फ साकिर की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस कप्तान ने लापरवाही बरतने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया।बताया गया कि विवाद के मामले में गांव में कई दिनों से पंचायत चल रही थी।सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि हल्का दरोगा को इस बात की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने इसको पूरे गम्भीरता से नहीं लिया।प्रथम दृष्टया जांच में दरोगा की लापरवाही सामने आयी है,जिसको लेकर एसएसपी को अवगत कराया गया।जिसके बाद उन्होंने दरोगा को बीती रात तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।पुलिस ने घटना के बाद पीड़ित पक्ष के तरफ से गांव के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment