थाना परिसर में पुलिस कर्मियों हेतु कोविड सेंटर तैयार - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 14, 2021

थाना परिसर में पुलिस कर्मियों हेतु कोविड सेंटर तैयार

                 

चन्दौली शासन से प्राप्त निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक चन्दौली अमित कुमार के निर्देशानुसार कोरोनावायरस संक्रमण के दृष्टिगत पुलिस कर्मियों हेतु 10 बेड का कोविड सेंटर थाना चकिया परिसर में स्थापित कराया गया है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर उपलब्ध समस्त चिकित्सकीय सुविधा व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कर्मियों को अपनी सुरक्षा एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पदीय दायित्वों का निर्वहन करने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारीगण को सूचित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि पुलिस कर्मी लगातार फ्रंट लाइन पर इस वैश्विक महामारी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं व्यक्तिगत अथवा उनके परिवारजनों से सम्बन्धित किसी भी समस्या चाहे वह स्वास्थ्य से संबंधित हो अथवा कुछ और उसे प्राथमिकता पर देखा जाएगा और हर सम्भव सहायता,सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जनपद में नियुक्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारजनों की स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं में त्वरित सहायता हेतु अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन को नोडल नामित किया गया है। पुलिस कर्मियों का प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण प्रतिदिन किया जा रहा है। उनके शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य सहित मनोबल एवं उत्साहवर्धन हेतु प्रत्येक थानों पर बालीबाल,बैटमिंटन ग्राउंड तैयार कराये गये हैं तथा उससे सम्बन्धित किट समस्त थानों को उपलब्ध करा दिया गया है, सुबह शाम खेल आयोजित करने हेतु थाना प्रभारी गण को निर्देशित किया गया है और लगातार हमारे द्वारा भी अपने अधीनस्थ कर्मियों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad