रिपोर्ट-मिथिलेश कुमार
शहाबगंज चन्दौली।थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में रविवार सुबह विक्षिप्त व्यक्ति द्वारा काली मंदिर में स्थापित प्रतिमा के खण्डित किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया।सूचना पाकर पहुंची थाना प्रभारी वंदना सिंह ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया।वहीं वृद्ध के पुत्रों ने नई प्रतिमा स्थापित कराने की बात कही।बताया गया कि गांव निवासी दया सिंह 70 वर्ष प्रतिदिन मंदिर में जाकर पूजा पाठ करते थे लेकिन रविवार की सुबह पूजा करने के दौरान उन्होंने काली माता की प्रतिमा को खंडित कर दिया।यह सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी आक्रोशित हो उठे।किसी हनहोनी के डर से ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाने पर दिया।सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ थाना प्रभारी वंदना सिंह पहुंच गयी।उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया।वहीं विक्षिप्त के पुत्रों मंजय और संजय को बुलाकर खंडित प्रतिमा के जगह नई प्रतिमा लगवाने की बात कही।जिस पर उन्होंने नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया।पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने कहां कि प्रतिमा खंडित करने वाले व्यक्ति मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।जिसके कारण उक्त घटना घटित हो गयी।शीघ्र ही नई प्रतिमा स्थापित करा दिया जायेगा।

No comments:
Post a Comment