चकिया चन्दौली बहुमुखी प्रतिभा के धनी और लोगों के दिलों पर राज करने वाले रक्षामंत्री के गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ई०अवधेश यादव को शपथ ग्रहण से पहले ही एक और जिम्मेदारी मिल गयी है।बताया जा रहा है कि उन्हें राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने उनके भभौरा स्थित आवास पर पहुंच कर चकिया ब्लाक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।संगठन के तरफ से उन्हें अपनी ब्लाक कमेटी एक माह के अन्दर गठित करने की जिम्मेदारी दी गयी है।इस दौरान ई०अवधेश यादव ने कहा कि प्रधान साथियों की जो भी समस्याएं आयेंगी उसे उच्चाधिकारियों से मिल कर हल कराया जायेगा और संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।ई०अवधेश यादव के मनोनयन से उनके शुभचिंतकों में खुशी व्याप्त है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com


No comments:
Post a Comment