झांसी जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपुर से एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है। बताया गया कि यहां एक शख्स ने अपने दो बेटों के सिर कूच कर उन्हें कुएं में फेंक दिया उसके बाद अपना भी गला रेत कर कुएं में कूद गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर लिया। जानकारी मिली की रानीपुर निवासी रहीस अपने बेटे हर्ष 12 वर्ष तथा अंश 9 वर्ष को कपड़ा दिलाने की बात कह कर बाजार ले गया।जब शाम तक वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोज होने लगी तभी लाडगंज के आगे केदारेश्वर मंदिर के कुएं के पास टूटे ईंट तथा खून के थक्के देख अनहोनी की आशंका लोगों को हुई तो लोग कुएं में झांके जहां रहीस और उसके दोनों बच्चों के शव उतराये दिखाई पड़े।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पिता ने पहले दोनों बेटों का सिर ईट से कूचा उसके बाद उन्हें कुएं में फेंक दिया बाद में अपना गला काटकर कुएं में कूद गया जिससे तीनों की मौत हो गयी।घटना के बाद तरह तरह की आशंका जताई जा रही।जबकि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment