पुलिस ने शराब की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 30, 2021

पुलिस ने शराब की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली क्षेत्राधिकारी श्रुति गुप्ता थाना प्रभारी रामउजागीर के नेतृत्व में पुलिस द्वारा रविवार को तहसील क्षेत्र के सभी अंग्रेजी, देशी मदिरा व बीयर की दुकानों पर आकस्मिक छापेमारी कर दुकानों की जांच की गई। इस दौरान नौगढ़ थाना प्रभारी मय पुलिस टीम के द्वारा थाना नौगढ़ कस्बा के अंग्रेजी, देशी एवं बीयर की दुकानों को चेक किया। तथा उनमें उपस्थित सभी ब्रांडों के बारकोड को चेक किया गया। इस दौरान  क्षेत्राधिकारी श्रुति गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के कस्बा में स्थित अंग्रेजी, देशी शराब तथा बीयर की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जिसमें शराब की मैन्यूफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट के साथ मदिरे की निर्धारित मूल्यों को भी चेक किया गया। जांच के दौरान सब कुछ सही पाया गया। बता दें कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से लोगों की हुई मृत्यु को लेकर नौगढ़ पुलिस काफी अलर्ट है और क्षेत्र में शराब की दुकानों व अन्य जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है। सेल्समैन को हिदायत दिया गया कि अगर किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही मिली तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad