रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ़ चन्दौली भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के ऊपर एक महिला खाताधारक ने खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए जाने का आरोप लगाया है, उसने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूत्रों के अनुसार बताया गया कि ग्राहक सेवा केंद्र तिवारीपुर के संचालक निजाम ने मुन्नी देवी निवासी जनकपुर के खाते में जमा 30 हजार की धनराशि को तीन किश्तों में निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया है। जब राजेश अपनी पत्नी के खाते से पैसे निकालने गया तो उसमें सिर्फ 1077 रुपये थे। अपने परिचित के जरिए उसने एसबीआई सोनभद्र जाकर स्टेटमेंट निकलवाया। उसने बताया कि पत्नी मुन्नी के खाते से रुपए ट्रांसफर कर लेने के बाद निजाम ने बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगवाया है तथा उसे रजिस्टर पर दस्तखत कराने के बाद घर वापस कर दिया। पीड़ित महिला के पुत्र अजय ने बताया कि जब मैं अपनी मां के साथ रुपए निकलने की बात करने ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचा तो संचालक निजाम मानने को तैयार नहीं था। पूछने पर बताया कि हमने तो पैसे निकालने के लिए अंगूठा लगाया था ट्रांजैक्शन फेल हो गया तो हम क्या कर सकते हैं। इनके अकाउंट में रुपए बाद में वापस आ जाएंगे। उसने इस बावत चौकी इंचार्ज मझगावा़ं भैरव नाथ यादव और थानाध्यक्ष राजेश सरोज को संचालक के खिलाफ लिखित तहरीर दिया। पीड़ित महिला के पति राजेश ने बताया कि हमने संचालक निजाम के विरुद्ध धोखाधड़ी करके ₹30000 निकालने की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है। सीएम पोर्टल माध्यम से जिलाधिकारी को भी प्रार्थना पत्र दिया है।

No comments:
Post a Comment