शादी के एक महिने बाद प्रेमी के साथ भागी विवाहिता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

शादी के एक महिने बाद प्रेमी के साथ भागी विवाहिता

जौनपुर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र में हुई एक घटना की चर्चा क्षेत्र में खूब हो रही है।बताया जा रहा है कि यहां के एक युवक की शादी एक माह पूर्व मीरगंज थाने के एक गांव मे हुई थी।शादी के एक महिने के बाद एक सप्ताह पूर्व अचानक विवाहिता घर से गायब हो गयी,गायब होने के बाद पति और मायके के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की परन्तु वह नहीं मिल सकी।बताया गया कि शादी से पहले युवती का चक्कर गांव के ही एक युवक से चल रहा था।जब युवक का पता किया गया तो युवक भी घर से गायब था।जिस पर पति ने थाने पहुंच कर उक्त युवक के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस मामला दर्ज कर खोजबीन में जुटी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad