चोरों ने पुलिस जवान को मारी गोली,रेफर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 28, 2021

चोरों ने पुलिस जवान को मारी गोली,रेफर

                 

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के लालगंज अझारा बाजार में एक बाइक एजेंसी में घुसे चोरों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जिससे एक पुलिस का जवान घायल हो गया।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में पुलिस को सूचना मिली कि अझारा बाजार में विनय जायसवाल  के बाइक एजेंसी में चोर घुसे हैं।सूचना पर पीआरवी  के जवान मौके पर पहुंचे और तलाशी लेने लगे तभी चोर जवानों पर फायर करते हुए भाग निकले।गोली से पीआरवी के सिपाही राजकिशोर चौहान घायल हो गये उनके बाएं हाथ में गोली के छर्रे लगे है।जवान को घायलावस्था में जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद एस.आर.एन.हास्पिटल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया।घटना के बाद सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad