एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेत कर हत्या,सनसनी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 23, 2021

एक ही परिवार के पांच लोगों की गला रेत कर हत्या,सनसनी

अयोध्या में शनिवार देर रात एक ही परिवार के तीन बच्चों और उनके मां बाप की गला रेत कर हत्या कर दी गयी जिससे सनसनी फैल गयी।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुरूआती जांच में पुलिस को इस घटना के पीछे सम्पत्ति विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है।बताया गया कि अयोध्या के निसारु गांव में राकेश कुमार और उनका भांजा एक ही मकान में रहते थे।नवासे की जमीन को लेकर मामा-भांजे में काफी दिनों से विवाद चल रहा था।पुलिस ने बताया कि शनिवार को भांजे ने मामा राकेश,मामी ज्योति सहित उनके एक बेटी और दो बेटो की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस भी मौके पर आ गयी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि पांच लोगों के हत्यारोपी भांजा और मामा एक ही मकान में रहते थे।जांच में प्रथम दृष्टया सम्पत्ति का विवाद सामने आया है।आरोपी के परिजनों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है तथा आरोपी को पकड़ने के लिए पांच टीमें छापेमारी कर रही हैं।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है और घटना की गहराई से जांच कर रही है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad