क्षतिग्रस्त सड़क खोल रही विकास की पोल,परेशान हैं राहगीर - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 23, 2021

क्षतिग्रस्त सड़क खोल रही विकास की पोल,परेशान हैं राहगीर

रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव

नौगढ़ चन्दौली  मुख्य बाजार से चिकनी, पढौ़ती, बरबसपुर, बैरगाढ़,धनकुवारी इत्यादि गांवों को जाने वाले मार्ग की हालत जर्जर होने से कारण राहगीरों व वाहन चालकों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।बताया गया कि उक्त सड़क का निर्माण वर्ष 2006 में करोड़ों रुपए की लागत से कराया गया था। पीडब्ल्यूडी विभाग की  अनदेखी के चलते लगभग 21 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 15 साल व्यतीत होने के बाद भी उक्त मार्ग पर तारकोल का लेपन तक नहीं कराया जा सका है। सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। गांव के लोग खासकर स्कूल कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के लिए सड़क भारी मुसीबत का सबब बन चुकी है। रखरखाव व मरम्मत के अभाव के चलते सड़क पर सैकड़ों छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। जो आए दिन दुर्घटना का कारण बनते जा रहे हैं। आने जाने वाले लोग गड्डे की चपेट मे आने से सड़क पर गिर जाते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि पूर्व में लगे तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र भी दिया गया था।खास बात यह है कि यह मार्ग नक्सल क्षेत्र नौगढ़ के रास्ते सोनभद्र को जाता है। क्षतिग्रस्त मार्ग होने के कारण ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।एम्बुलेंस 108 व 102 के पायलटो ने बताया कि हम जब चिकनी, बैरगाढ़, बरबसपुर, ईत्यादी गाँव कि कोई केस आती है तो हम लोगों को जाने में काफी समय लग जाता है। डिलेवरी  के मरीजों को ले आने व ले जाने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है।





No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad