वाराणसी अंडमान निकोबार द्वीप व बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने के कारण चक्रवाती तूफान "यास" के आने की सम्भावना है । मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को तूफानी हवा के साथ पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के तटीय क्षेत्रों की ओर पहुंच रहा है जो कि इन क्षेत्रों में 25 और 26 तारीख को टकराएगा । जिससे तेज आंधी, तूफान और भीषण बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पश्चिम बंगाल और उड़ीसा राज्य सरकारों ने इस चक्रवात के निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों की मांग की थी। जिसमें उड़ीसा और बंगाल की एनडीआरएफ की टीमों के साथ साथ अलग-अलग राज्यों से टीमों को बुला कर तटीय क्षेत्रों में तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की जान माल की हानि होने को कम से कम किया जा सके।इन्हीं परिस्थियों के चलते कमांडेंट श्री मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में वाराणसी से भी एनडीआरएफ की 5 टीमों को लाल बहादुर शास्त्री, बाबतपुर एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के मालवाहक विमान द्वारा पश्चिम बंगाल के लिए ले जाया गया। भारतीय वायुसेना के विमान द्वारा एनडीआरएफ की टीमों को सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोलकाता में उतारा गया और वहां से टीमों को सड़क मार्ग से होते हुए पश्चिम बंगाल के संभावित चक्रवात से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा । अभी हाल ही में अरब सागर में उठे भीषण चक्रवात ताऊ ते का समापन ही हुआ था कि बंगाल की खाड़ी में एक और आपदा आन पड़ी । "ताऊ ते" चक्रवात ने कई लोगों की जान भी ली, उसकी भीषणता को देखते हुए एनडीआरएफ की सौ से अधिक टीमों को तैनात किया गया था। जो व्यव्स्था को बहाल करने में भी सफल रही। वहां से भी टीमों को एयरलिफ्ट किया गया।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment