बारिश के बीच एसपी ने जवानों के साथ जंगलों में किए कांबिंग - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

बारिश के बीच एसपी ने जवानों के साथ जंगलों में किए कांबिंग

                  

लोगों की समस्या सुन वितरित किए कोविड दवा किट

चंदौली। गुरुवार की सुबह से ही हो रही बारिश से जहां आम जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जनपद के नक्सल प्रभावित थाना चकरघट्टा के जंगलों में पीएसी व पुलिस के जवानों के साथ सघन कांबिंग किए। इस दौरान गांव के लोगों को कोविड के प्रति जागरुक करते हुए एसपी ने उनकी समस्याओं को सुनें वहीं कोविड दवा कीट का भी वितरण किये।बतादें कि नौगढ़ तहसील के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस अधीक्षक व सीओ श्रुति गुप्ता ने भारी पीएसी व पुलिस जवानों के साथ जाकर सघन कांबिंग करते हुए घंटों पैदल चले। इसके बाद आप पास के गांव वालों को एसपी ने कोविड के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि आज संकट का समय है आप लोग आपस में दूरी बनाकर रहें और खाना खाने के पहले अपने हांथों को अच्छी तरह से धोएं। खासी, बुखार आने पर घबराएं नहीं अस्पताल जाकर जांच कराएं। जागरुकता ही बचाव हैं। कहीं भी 

संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो आप निर्भिक होकर इसकी सूचना मुझे या स्थानीय पुलिस को दें।वहीं पुलिस अधीक्षक ने गांव में जाकर शासन द्वारा बनाए गए कोविड दवा कीट का वितरण किया। वहीं पूरे दिन बारिश होने के बावजूद भी एसपी अमित कुमार व सीओ श्रुति गुप्ता पीएसी व पुलिस जवानों के साथ जंगलों में कांबिंग करते नजर आए। कांबिंग के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा हर संभव भरोसा दिलाया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad