अमेठी जिले के जिला अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बताया गया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के छोटी गरथोलिया गांव की महिला की तबीयत खराब हुई थी,उसे सीने में दर्द हो रहा था।परिजन उसे इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल आये,जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि इसके बाद उग्र हुए परिजनों ने डॉक्टर और फार्मासिस्ट को मारने पीटने लगे किसी तरह दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। उसके बाद परिजनों ने इमरजेंसी सहित अन्य ऑफिसों में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com

No comments:
Post a Comment