कामरेड रामदहीन शास्त्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 16, 2021

कामरेड रामदहीन शास्त्री के निधन पर शोक सभा का आयोजन





शहाबगंज चन्दौली स्थानीय थाना क्षेत्र के अमांव गांव के रहने वाले  सीपीआईएम के पूर्व जिला मंत्री किसान सभा के नेता कामरेड रामदहीन शास्त्री उम्र लगभग 76 वर्ष जिनका शारीरिक संतुलन काफी लंबे समय

से खराब होने के कारण उनका ईलाज वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय में चल रहा था उनका इलाज के दौरान निधन हो गया था।जिनके त्रयोदशी के कर्यक्रम पर शोक सभा का आयोजन पूर्व ग्राम  प्रधान जमुना चौहान के द्वारा आयोजित किया गया। त्रयोदशी कार्यक्रम में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट के तमाम पदाधिकारियों ने  रामदहीन शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किये। वही पूर्व ग्राम प्रधान जमुना चौहान ने कहा की सीपीआईएम के नेता कामरेड रामदहीन शास्त्री अपना पूरा जीवन में दलितों,पिछडों,शोषित व गरीबों, मजदूरों,किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहे शास्त्री जी के निधन की खबर काफी विचलित करने वाली थी। हम लोग एक ऐसे नेता को अपने बीच से खो दिए हैं जो गरीब  व मजदूर वर्ग के लिए पूरी जिंदगी लड़ाई लड़ते रहे।इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति मिले। हमारी पूरी संवेदना उनके पूरे परिवार के साथ हैं । शोक सभा के मौके पर एडवोकेट लालचंद यादव, दंगल यादव, दरोगा लाल श्रीवास्तव, भूपेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, पूर्व प्रधान राजकुमार यादव, अमरनाथ यादव,कामरेड स्वामी यादव एवं तमाम कामरेड साथी शास्त्री जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर  आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad