जब महिला सिपाही ने डीएम को रोका,जानें क्या हुआ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जन सच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जन सच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, May 20, 2021

जब महिला सिपाही ने डीएम को रोका,जानें क्या हुआ

                  

राजस्थान भीलवाड़ा में लॉकडाउन का जायजा लेने साइकिल से निकले जिला कलेक्टर को ड्यूटी पर तैनात एक महिला सिपाही ने रोक लिया।महिला सिपाही ने कलेक्टर से पूछा कहां जा रहे हो भाई। लेकिन थोड़ी देर में जब उसे पता चला तो वह घबरा गयी,जिस पर कलेक्टर ने उसको मुश्तैदी से ड्यूटी देने पर उसकी प्रशंसा की।बताया जा रहा कि जिला कलेक्टर शिव प्रसाद एम नकाते शहर में लॉकडाउन का जायजा लेने सुबह टी शर्ट पहन साइकिल से निकल पड़े।इस दौरान गुलमंडी इलाके में तैनात महिला सिपाही निर्मला ने टी शर्ट पहने साइकिल सवार कलेक्टर को नहीं पहचान सकी और उन्हें रोक लिया।इस दौरान कलेक्टर के पीछे आ रहे गनमैन ने महिला कांस्टेबल को बताया तो वह घबरा गयी लेकिन कलेक्टर ने महिला सिपाही के मुश्तैदी की सराहना की और उसे शाबाशी दी और आगे बढ़ गये।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad