रिपोर्ट-विनोद कुमार यादव
नौगढ चन्दौली चकिया-नौगढ़ मार्ग पर डिलबगरा मोड के समीप मारुति कार असंतुलित होकर पलट गई। ड्राइवर के अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। मौके पर पहुंचे एकत्र लोगों ने कार के नीचे से घायलों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। बताया जाता है कि वाराणसी से अपनी मारुति कार पर सवार होकर नसरुल्लाह अपनी पत्नी मदीना खातून के साथ नौगढ़ में अपने समधी मुस्तकीम के यहां आ रहे थे। लौवारी गांव के समीपडिलबगरा मोड़ में अचानक मारुति कार असंतुलित होकर पलट गयी। जिसमें कार चालक प्रशांत पाठक 32 वर्ष घायल हो गया। जबकि कार पलटने से नसरुल्लाह 75 वर्ष को काफी गंभीर चोटें आयी है वहीं उनकी पत्नी मदीना खातून 68 को अत्यधिक चोट लगने से खून की उल्टी होने लगी। गांव वालों की सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने पति - पत्नी को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। खबर पाकर रिश्तेदारी के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।

No comments:
Post a Comment