रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहनसराय प्राथमिक स्कूल पर नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधान का बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ग्राम विकास अधिकारी राहुल ने नवनिर्वाचित सदस्यों तथा ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा के उपस्थिति में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति, निर्माण समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति, एवं जल प्रबंधन समिति सहित 6 समिति का गठन किया।
बैठक में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राहुल, मुन्ना लाल यादव, भोलेनाथ गुप्ता, रामधनी यादव, संतोष कुमार गुप्ता, प्रशांत मोहन, सुशीला, आफरीन बेगम, प्रदीप गुप्ता, शबनम,संजू ,रवि ,सुशीला इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment